रतलाम ivnews

शहर में देर रात को स्टेडियम के सामने और दो बत्ती स्टेशन रोड सर्किल सड़क पर कई दुपहिया वाहन चलते चलते स्लिप होने लगे। कई वाहन चालकों को चोटे भी आई। सड़क पर वाहन स्लिप होने का सिलसिला एक से डेड घंटे तक चलता रहा। कुछ युवकों ने इस सड़क को बड़े पाइप डालकर बंद किया जिससे दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना से बच सके।

आजं शहर में हुई बारिश के बाद स्टेडियम के सामने पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की गई मिट्टी बारिश के कारण सड़क पर आने के कारण सड़क पर से गुजरने वाले कई वाहन फिसलन के कारण स्लिप हो गए। कई वाहन चालकों को चोट आई है। इस सड़क पर से मिट्टी हटाने के लिए नगर की फायर बिग्रेड की लारी भी आई थीं जिसने सड़क पर पानी डालकर मिट्टी हटाई थी लेकिन उससे भी कोई लाभ नहीं हुआ।

सड़क पर मिट्टी जमी रही जिसके कारण सड़क पार्बसे गुजारने वाले कई दुपहिया वाहन स्लिप होकर गिर गए। इनमे कई दुपहिया वाहनों पर सवार महिलाए और बच्चे भी थे। कई लोगो को चोटे भी आई। यह घटनाक्रम करीब एक से डेड घंटे तक चलता रहा। दुपहिया वाहनों को सड़क पर स्लिप होने से बचाने के लिए कुछ युवक आगे आए। इन युवकों ने स्लिप होने वाले वाहन चालकों को उठाया भी था।

युवकों ने इस सड़क पर। दोनो ओर बड़े बड़े पाइप लगाकर सड़क को बंद किया। सबसे बड़ी बात यह है की आमजन की सुरक्षा करने वाली पुलिस का स्टेशन रोड़ थाना घटना स्थल से कुछ कदम दूर ही था लेकिन पुलिस ने इस सड़क पर हो रहे। हादसे को रोकने के लिए कोई बेरिकेट नही लगाए। जबकि इस सड़क से दुपहिया वाहन से गुजरते समय एक दो पुलिस कर्मी और नगर निगम के कर्मचारी भी वाहन स्लिप होने की घटना का शिकार हुए। इस सड़क पर वाहन स्लिप होने से गिरने वाले करीब आधा दर्जन घायल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भी पहुंचे थे। जो मरहम पट्टी करवाकर अपने घर चले गए।

सबसे बड़ी बात यह ही की शहर के मुख्य मार्ग पर हो रही खुदाई के दौरान बारिश आई तो कार्य करने वाले ठेकेदार को इस सड़क मार्ग को अनुमति लेकर बंद करना था ताकि कोई भी वाहन चालक हादसे का शिकार नही हो लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए ऐसा नहीं किया जिसका खामियाजा कई दुपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ा।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!