रतलाम ( ivnews ) अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ नामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महू-नीमच हाईवे पर धोंसवास के पास एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (GJ-20-X-6860) से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर जब्त की है।


पुलिस ने वाहन से बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 82 पेटी और माउंट 6000 बीयर की 43 पेटी, कुल 125 पेटी बरामद कीं। जब्त शराब और बीयर की कुल मात्रा 1,224.48 बल्क लीटर है। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप भी जब्त की गई।
कार्रवाई में शराब की अनुमानित कीमत 7,96,856 रुपये और वाहन की कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल 12,96,856 रुपये का मश्रुका जब्त किया गया।
शराब परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना नामली में अपराध क्रमांक 525/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक आनंद सिंह आजाद सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!