रतलाम,IV NEWS

विधान सभा चुनाव आते ही राजनेतिक दलों में उथल पुथल मचाने लगी है। कोई भाजपा को अलविदा कह रहा है तो कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम रहा है। घर बदल के इस खेल में भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर बनती नज़र आ रही हैं।
भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन
गत दिनों जिले के घटवास में भरी राजनेतिक उथल पुथल हुआ जिसने राजनेतिक दलों के समीकरण बिगाड़ने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता मंयक जाट के नेतृत्व में भाजपा के करीब 150 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ग्राम घटावास के इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर तीखी हमले करते हुए भाजपा को किसान विरोधी, शोषण, प्रताड़ना और भ्रष्टाचार वाली सरकार का आरोप लगाया है।


मिलेगा सम्मान
भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शरीक हुए कार्यकताओं को युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस से आप लोगो को हमेशा सम्मान मिलेगा । कांग्रेस हमेशा कार्यकताओं की कद्र करना समझती है।


भाजपा ने किया जवाबी हमला
ग्राम घाटवास की घटना से हताश हुई भाजपा ने भी दो दिन बाद कांग्रेस को जवाब देते हुए 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली है ।


जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम गुणावद में 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक हितेंद्र सिंह राजपुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार, जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल परमार, मंडल महामंत्री पुखराज जाट, युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। विधायक दिलीप मकवाना ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है। यहां परिवार भाव से हम मिलकर काम करते हैं। आप सभी भाजपा में शामिल हुए है। विश्वास दिलाता हूं कि आपको यहां एक परिवार की तरह स्नेह का वातावरण मिलेगा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान लगातार बढ़ रहा है। देश में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के मिशन में जुटी हुई है। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव का महासमर शुरू हो चुका है। भाजपा की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। सक्षम नेतृत्व, सफल नीतियों और आप सभी के सहयोग से निश्चित तौर पर पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

By V meena

error: Content is protected !!