रतलाम। लाखो रुपए की लूट की वारदातो को अंजाम देने वाले एक खतरनाक इनामी बदमाश को आलोट पुलिस ने राजस्थान से पकड़ने में सफलता। हासिल की है। यह बदमाश राजस्थान का रहने वाला है। बदमाश से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी मिला है।

पुलिस कार्यवाही का विवरण :

आलोट पुलिस थाने पर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 5 जनवरी 2022 को फरियादी लोकेश पिता जगदीश चन्द्र पोरवाल निवासी रानीपुरा आलोट ने रिपोर्ट की थी की दो अज्ञात बदमाशो द्वारा फरियादी के कार्यालय मे घुसकर सिर पर कट्टा अडाकर गल्ले मे रखे करीबन 3 लाख रुपये लूट कर फरियादी को कार्यालय मे बंद कर फरार हो गये थे । फरियादी की धारा 394,342,506 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इन बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था । लुट के अपराधियो को पकडने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धाथ बहुगुणा (भापुसे) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रापुसे) के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी (रापुसे) के निर्देशन में बदमाशो की तलाश एवं लूटे गये माल मश्रुका की बरामदगी हेतु थाना आलोट थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने टीम गठित कर कार्यवाही करते हुये 27 जुलाई 2023 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी प्रेम सिंह पिता गोकुल सिंह निवासी राजपुरा डग झालावाड़ को गंगधार जिला झालवाड से पकडा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर घटना मे प्रयोग किया गया देशी कट्टा 12 बोर का व एक जिंदा कारतुस उसके ग्राम राजपुरा, डग से जप्त किया गया है । आरोपी से पुछताछ करने पर अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर पुर्व में नागेश्वर उन्हेल मे 28 लाख तथा डग मे 08 लाख की लूट की घटना भी करना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय पेश कर 31.जुलाई 2023 तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है । आरोपी से अपराध सदर के मश्रुका व अन्य साथी आरोपी तथा अन्य अपराध के बारे में पूछताछ की जा रही है ।

जप्त सामग्री :
घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतुस किमती 15000/-

सराहनीय कार्य :-
आलोट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर , उनि कुलदीप डाबी, सउनि कैलाश बोराना, आर.राजेश चौधरी , धीरज सिंह , शक्तिपाल सिंह , आदिल खान

By V meena

You missed

error: Content is protected !!