
रतलाम, 25 अप्रैल। लोकसभा चुनाव हेतु नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिन रतलाम लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीणा के समक्ष नामांकन फार्म जमा किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान और रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर मौजूद रहे | नामांकन से पहले झाबुआ के बस स्टेंड पर महती जनसभा हुई | इसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया सहित रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर जिले के भाजपा के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

रतलाम से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में तीन विधानसभा क्षेत्र रतलाम शहर, ग्रामीण और सैलाना के हजारों कार्यकर्त्ता शामिल हुए | जिला महामंत्री निर्मल कटारिया संगीता चारेल सहित सभी जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी झाबुआ पहुंचे थे |

बस स्टेण्ड पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो पर प्रकाश डाला | उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों का विकास करने वाली पार्टी है। प्रदेश और केंद्र की सरकार में विकास कार्य आगे भी जारी रहेगा। भाजपा का काल मोदी राज में राम राज्य की तरह है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अगर अन्य किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराना हो, तो उसे आवश्यक होने पर एयरलिप्ट करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास यहां सिर्फ एक ही उम्मीदवार है, विधायक बनाना हो तो वही और सांसद का चुनाव लड़ाना हो तो भी वही| कांग्रेस ने कभी आदिवासीयों का भला नहीं किया, लेकिन भाजपा ने आदिवासीयों को राष्ट्रपति पद तक पहूंचाया है । मुख्यमंत्री ने 13 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का आव्हान किया
भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार श्रीमती अनीता नगर सिंह चौहान के नामांकन हेतु रतलाम ग्रामीण से कार्यकर्ता पहुंचे जिसमें प्रमुख रूप से मथुरा लाल डामर विधायक रतलाम ग्रामीण अशोक पोरवाल विधानसभा ग्रामीण प्रभारी कन्हैयालाल पाटीदार संयोजक रतलाम ग्रामीण
दिलीप मकवाना पुर्व विधायक ईश्वर लाल पाटीदार पर्व कृषक आयोग अध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार जिला उपाध्यक्ष पदमा जायसवाल जिला मंत्री
जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वतबाबूलाल कर्णधार कैलाश पटेल भाटी बडोदिया और मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार दिनेश धाकड़ देवीलाल गुर्जर राकेश बारिया
राजेंद्र जाट लालाऔर महिला मोर्चा पदाधिकारी गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना था कि करीब 200 वाहन से 3000 कार्यकर्ता झाबुआ पहुंचे जिसका पदाधिकारी ने रानी सिंह में स्वागत किया

कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए
इस अवसर पर झाबुआ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर और जिला पंचायत सदस्य ममता बहादुर हठिला सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।