रतलाम प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा लोकसभा चुनाव के लिए 16 अप्रैल को रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर  संसदीय सीट से जुडी जिले की तीनों विधानसभाओं मे पार्टी की बैठके लेगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा रतलाम जिले मे सबसे पहले रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होगे। यह बैठक बंजली बायपास स्थित माँ आशापुरा होटल मे दोपहर 12:00 बजे आयोजित की गई है। इसके बाद सैलाना विधानसभा की बैठक दोप. 02:00 बजे सैलाना स्थित ओसीन परिसर मे रखी गई है। सैलाना के बाद श्री देवडा रतलाम आयेगे, यहां शाम  05:00 बजे रंगोली परिसर मे रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक मे शामिल होगे।

By V meena

error: Content is protected !!