
जावरा जावरा में एक निर्दयी पिता ने पहले अपने दो बच्चों को जहर पिलाकर तालाब में फेक दिया उसके बाद खुद भी जहर पी लिया। दोनो बच्चो की मौत हो गई। पिता को इलाज के लिए रतलाम के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। रतलाम जिलें के जावरा तहसील के ग्राम लाला खेड़ा के पास एक तालाब में दो बच्चो के डूबने की सूचना जावरा पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक व्यक्ति बेहोश हालत में मिला। उसे इलाज के लिए तत्काल जावरा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने तालाब से दोनो बच्चो को निकाला और उनको भी इलाज के लिए जावरा हॉस्पिटल पहुंचाया।जहा दोनो बच्चो को मृत घोषित कर दिया गया।


वही तालाब के बाहर बेहोश मिले व्यक्ति को इलाज के लिए जावरा से रतलाम रेफर किया गया।
जावरा सीएसपी दुर्गा आर्मो के मुताबिक तालाब के बाहर बेहोश मिला व्यक्ति आशीष पिता गोवर्धन है। जिसके दो बच्चे 6 साल के कार्तिक, और 8 साल वासुदेव है। इन दोनो को इसने जहर देके पानी में फेंका जिससे दोनों बच्चों मौत हो गई। और खुद भी जहर खा लिया। इस घटना की वजह पारिवारिक विवाद है। आशीष पिछले कुछ माह से। अपने ससुराल लाला खेड़ा में अपने ससुर का मकान बना रहा था वह मिस्त्री का कार्य करता हैं। वह पत्नी बच्चो सहित अपने ससुराल में ही रह रहा था। आज सुबह उसने अपनी पत्नी से दोनो बच्चो को नहलाने के लिए ले जाने का कह कर तोलिया मांगा और वह अपने साथ दोनो बच्चो को ले गया था। जब आशीष ने अपने दोनो बच्चो को जहर खिलाया और खुद भी खाया उसके बाद उसने मोबाइल से काल कर अपने भाईअंबाराम जो नागदा के पास उमरनी गांव रहता है को काल कर घटना की जानकारी दी। तब आशीष के भाई ने काल कर आशीष के साले को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है की आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।