रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के नेता की पत्नी को एक ठग महिला ने ठग लिया। यह महिला भाजपा नेता की पत्नी से तंत्र मंत्र के नाम पर 1 लाख रुपए और 20 तोले सोने के गहने ले उड़ी। महिला ने रुपए और गहने दो गुने करने का झांसा देकर ठगे थे। भाजपा नेता की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की रिपोर्ट जावरा के पिपलौदा रोड पर स्थित अम्बिका धामेड़ी हाउस निवासी 71 वर्षीय भाजपा नेता भेरूलाल पाटीदार ने जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी संपतबाई (70) दिन में घर में अकेली रहती हैं। गत 7 फरवरी को शांताबाई नामक एक अज्ञात महिला घर पहुंची और वृद्धा संपतबाई को तंत्र-मंत्र कर गहने दो-गुने करने का लालच दिया। संपतबाई उसके झांसे में आ गईं। ठग शांताबाई ने 7 से 23 फरवरी के दरमियान कई बार दोपहर में संपतबाई के घर आई और करीब 1 लाख रुपए तथा 20 तोले सोने के गहने ठग ले गई। पुलिस ने अज्ञात शांताबाई नामक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!