रतलाम ivnews
रात्रिकालीन सफाई कार्य में लगी नगर निगम की महिला कर्मचारियों को बीती रात में एक कार ने कुचल दिया।जिससे एक महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई जबकि एक घायल है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


घटना बीती रात की करीब डेढ़ बजे चेतक ब्रिज ( सैलाना ओवरब्रिज) की है। ब्रिज के ऊपर रतलाम नगर निगम की ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारी कविता भाटी, हिना परमार और पूजा अपने अन्य साथियों के साथ सफाई कार्य कर रही थी। तभी एक सैलाना बस स्टेंड की ओर से राम मंदिर की तरफ जा रही सफेद रंग की कार तेज गति से आई और कार ने कविता और हिना को जोरदार टक्कर मार दी। कार टक्कर मारकर तेज गति से ही राम मंदिर की ओर निकल गई। घायल कविता भाटी और हिना परमार को इलाज के लिए तुरंत उनके साथी जिला चिकित्सालय में ले गए। जहा इलाज के दौरान कविता भाटी की मौत हो गई। जबकि हिना का इलाज जारी है। इस घटना से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। यह सभी कर्मचारी नगर निगम के सफाई कार्य की ठेके की कंपनी आई डब्ल्यू एम के। कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही थी। पुलिस ने साथी पूजा दोमाने की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

By V meena

error: Content is protected !!