मेष
आज जातक को कार्य के सिलसिले में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत के बावजूद भी सफलता प्राप्त न होने के कारण तनाव रहेगा। मौसमी बीमारी से खुद को बचाएं, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्रोध में किसी को अपशब्द न कहें।

वृषभ
आज जातक की सेहत सामान्य रहेगी, व्यवसाय में धन लाभ होगा किन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। आज जातक संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं, संतान को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें। दिन के अंत में परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान होगा किन्तु आखिरी मौके पर स्थगित करना पड़ेगा।

मिथुन
आज प्रातः काल से ही जातक के मन में अधिक नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। बीती हुई जिंदगी की बातें सोच कर दुखी महसूस करेंगे। जिसके कारण सिर में दर्द रह सकता है। दिन के मध्य में आकस्मिक हानि हो सकती है। निकट के व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात करने के कारण मन दुखी रहेगा।

कर्क
आज छोटी-छोटी बातों पर गृहस्थी में क्लेश हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने के कारण मन चिंतित रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे है।

सिंह
आज प्रातः काल से ही जातक का मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। दिन के मध्य में धन लाभ होगा साथ ही भविष्य के लिए धन सुरक्षित करेंगे। आज विरोधियों के बीच जीत हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक प्रेम बढ़ेगी।

कन्या
आज जातक के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज में जातक के नाम की ख्याती बढ़ेगी। दान धर्म करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज जातक को किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना चाहिए।

तुला
आज जातक एक समय में बहुत सारे कार्य एक साथ करने के कारण खुद को तनाव ग्रस्त महसूस करेगा। मानसिक रूप से आशांत रहेगा। जातक अपने भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पैदल चलते समय सावधान रहें।

वृश्चिक
आज जातक को आर्थिक लाभ होगा। अपने से नीचे कार्य कर रहे लोगों का सम्मान करें, कटु शब्दों का प्रयोग न करे। अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य बिगड़ सकता है, कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु
आज कोई भी जरूरी कार्य करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय लें। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। मन उदास रहेगा। आज रिश्तेदारी में जाने से बचें, वाद-विवाद हो सकता है।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर चिंतित रहेंगे, अधिकांश समय परिवार के साथ रहेंगे। जीवनसाथी को अपनी जिंदगी के सीक्रेट्स बताएंगे।

कुंभ
आज के दिन जातक को व्यापार मे लाभ होगा। मन हर्षित रहेगा। दिन के मध्य में आकस्मिक यात्रा के योग है, यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। परिवारिक जीवन के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।

मीन
आज का दिन जातक का अस्त-व्यस्त रहेगा। कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अनचाही यात्राओं से मन उदास रहेगा। जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए तरह तरह से प्रयास करेंगे। दिन के अन्त तक आकस्मिक धन लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें।

By V meena

error: Content is protected !!