रतलाम, भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार रतलाम शहर विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा होते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में उत्सव छा गया और सभी श्री काश्यप के निवास पहुंचे और उनका स्वागत कर बधाईयां दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर थिरके। बाद में सबने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।


श्री काश्यप ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा उन्हे पुनः रतलाम शहर से प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कार्यकर्ताओं को रतलाम से फिर ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं ने ‘‘अब की बार, 56 हजार पार’’ के नारे लगाकर अपना संकल्प व्यक्त किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास से जुलूस निकाला, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया। जुलूस से शहर में भी उत्साह छा गया।


इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहमंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री राकेश परमार, कमल सिलावट, नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल, अनिता कटारा, पीरूलाल सोवणचा सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

By V meena

error: Content is protected !!