रतलाम iv newsविभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर रतलाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाक घर परिसर से आरंभ हुआ। शहीद चौक पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना ने किया। जुलुस से पहले विभाजन विभिषिका दिवस पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया |

मौंन जुलूस कार्यक्रम के प्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र पाटीदार, कीर्ति शरण सिंह ने बताया कि विभाजन विभिषिका दिवस पर मुख्य डाकघर परिसर में देश विभाजन के दौरान समाचार पत्रों मे प्रकाशित लेख आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।

जुलूस से पूर्व भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जुलूस में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया सहित भाजपा के जिला, मंडल एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!