
रतलाम सोमवार की रात को पति पत्नी के बीच हुए विवाद का है वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस ड्रामे में पति ने पिस्टल की नोक पर अपनी पत्नी को घर में बंद कर गोली मार दी जो पेट में लगी। इस ड्रामे को दो पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझ बूझ से। खतम करवा कर पति पत्नी की जान बचा ली। पति पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या करने के प्रयास में था।
इस घटना क्रम की सूचना पुलिस को घर के बाहर खड़े बेटे ने दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को बाहर निकालने के लिए क रीरीब दो घंटे तक प्रयास किए। पूरे समय प्रधान आरक्षक योगेंद्र जादौन और मनीष यादव पति से चर्चा कर समझाते रहे। काफी के बाद पव्यक्ति ने अपनी पत्नी को बाहर निकाल कर खुद को बंद कर लिया।इसके बाद करीब एक घंटे तक और दोनो पुलिस कर्मी द्वारा समझाइश देने के बाद यह व्यक्ति ने दरवाजा खोल कर बाहर आया। पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके घर के अंदर से पिस्टल जब्त की। घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

इस घटनाक्रम में आरोपी व्यक्ति ने 4 राउंड फायर भी किए। पत्नी को गोली मारने की वजह व्यक्ति का पत्नी के चरित्र पर शंका करना था। सोमवार को रात को था घटनाक्रम रात करीब 11 बजे से शुरू हुआ तो करीब पौने दो बजे तक चला। रतलाम के मित्र निवास रोड निवासी धर्मेंद्र सिसोदिया ने अपनी पत्नी राखी सिसोदिया को घर में बंद कर लिया। पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद की वजह पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से बात करना था। इस विवाद में ही धर्मेंद्र ने पिस्टल निकाल ली। पिस्टल से 4 फायर किए। एक फायर पत्नी के पेट में लगा। जिससे उसके पेट से खून निकलने लगा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र चर्चा कर बाहर आने को कहा लेकिन करीब दो घंटे तक पुलिस कों समझाने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी को दरवाजा खोलकर बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया। घायल पत्नी के बाहर आते ही पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस अब घर में बंद धर्मेंद्र को बाहर निकालने में जुटी। करीब एक घंटे की बातचीत मशक्कत के बाद धर्मेंद्र दरवाजा खोल कर बाहर आया। पुलिस ने ध्रमेंद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धर्मेंद्र के घर से पिस्टल भी जब्त की। पति पत्नी के बीच हुए विवाद और ड्रामे का यह घटनाक्रम करीब तीन घंटे तक चला। पुलिस और धर्मेंद्र के बीच घटनाक्रम के दौरान हुई बातचीत से घटना की वजह धर्मेंद्र का अपनी पत्नी पर शंका करना था। धर्मेंद्र की पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती है। धर्मेंद्र ने राखी से लव मैरिज की थी। राखी की यह दूसरी शादी थी । उसके पहले से ही दो बेटे है। बड़ा बेटा शिवम इंदौर में नौकरी करता है। जबकि छोटा बेटा नकुल है। वह आई टी आई कर रहा है।

चरित्र शंका में हुआ विवाद और गोली मारी
धर्मेंद्र ने पत्नी को चरित्र शंका में गोली मारी। वह जब घर में पत्नी को कैद किए हुए था तब पुलिस प्रधान आरक्षक योगेंद्र जादौन और मनीष यादव। लगातार उससे बात कर उसे समझाने में लगे हुए थे। इस बातचीत में धर्मेंद्र बार बार पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर गुस्सा हो रहा था। वह उस व्यक्ति को बुलाने की मांग भी कर रहा था।

ऊपरी मंजिल के लोगो को नीचे बुलाया , नही पड़ी जेसीबी की जरूरत
धर्मेंद्र जिस मकान में किराए से रहता था वह तीन मंजिला मकान था । मकान पुराना था। जब धर्मेंद्र ने एक घंटे तक भी दरवाजा नहीं खोला तब मकान का दरवाजा जो लोहे की जाली का था उसे तोड़ने के लिए जेसीबी को बुलाया गया। लेकिन मकान पुराना होने से सुरक्षा की दृष्टि से मकान के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले। लोगो को नीचे बुला लिया गया। हालाकि। जेसीबी की जरूरत नहीं पड़ी और दोनो पुलिसकर्मियों की समझाइश पर करीब तीन घंटे बाद धर्मेंद्र खुद दरवाजा खोल कर बाहर आ गया जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।


