रतलामiv news। तिरंगा अभियान के तहत शहर में आयोजन होने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को प्रशासन स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड पुलिस थाने से निकली तिरंगा रैली को जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एएसपी राकेश खाखा ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। डीजे पर गूंजते देश भक्ति के तरानों के साथ कर्मचारी , अधिकारी तिरंगा ध्वज हाथों में थामे चल रहे थे। रैली में महिला एंम बाल विकास विभाग, जिला पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मी सहित सामाजिक कार्यकर्ता शरीक हुए। रैली प्रारंभ होने से पहले मेरा देश अभियान के स्टीकर का विमोचन किया गया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!