रतलाम शहर में जगह जगह सड़क किनारे खुदे गड्ढे अब राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब् बनगए है। तीन दिन पहले एक युवक बाइक सहित इन गड्डो में गिर गया था तो आज एक ट्रैक्टर इन गड्डो में गिर गया। युवक के गड्ढे में गिरने की घटना पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अब नगर निगम से पूछेगी सड़क पर गड्डा किसने खोदा।

सूरज मल जैन नगर में खुदे पड़े गढ्ढे में तीन दिन पहले बाइक सहित बजरंग नगर निवासी विशाल रावत को रहवासीयो ने निकाल लिया था, हादसे में विशाल रावत घायल भी हुए हैं।
गढ्ढे में गिरने का मामला नगर निगम सहित अन्य जिम्मेदारो की लापरवाही बता रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर पार्षद की सूचना पर नगर निगम ने तावड़ तोड़ मिट्टी डलवा कर भरवा दिया है। बताया जाता है कि यह गढ्ढा सिवरेज कंपनी ने खुदाया है, इस तरह की कंपनी अनेकों स्थानों पर लापरवाही कर रही है। अब यह मामला पुलिस के पास भी पहुंच गया है। सालाखेड़ी पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब उक्त गढ्ढा किसने खुदवाया और क्यों खोदा गया की जानकारी लेने के लिए नगर निगम के बयान लेगी ।


इधर आज शाम को बाजना बस स्टैंड चारभुजा किराना के सामने से आई मैजिक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अधूरी पड़ी नाली में जा गिरा। जिससे बहुत बड़ी दुर्घटना होते होते बची। नगर निगम की लापरवाही के कारण बीच में बिजली के पॉल लगे हुए हैं जिससे वाहनों को आने जाने में बहुत समस्या आती है और अधूरी पड़ी नालियों के वजह से भी यातायात काफी प्रभावित होता है अधूरी पड़ी नालियों के निर्माण में निगम ठेकेदार की लापरवाही के कारण आज यह दुर्घटना हुई। यह तो गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना नही हुई।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!