
आलोट आदिवासी युवक के साथ भाजपा के नेता द्वारा की गई अमानवीय हरकत के विरोध में आज आलोट में कांग्रेसियो ने मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया। पुलिस पुतला दहन रोकने में नाकाम रही।
आलोट में युवक कांग्रेस ओर एनएसयूआई द्वारा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुलता दहन करने की घोषणा की गई थी। मुट्ठीभर युवक कांग्रेस ओर एनएसयूआई के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इन कार्यकर्ताओ ने पहले नारेबाजी की। पुतला दहन की घोषणा के चलते आलोट पुलिस का दल भी मौके पर ही था। कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर आये तो पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया। इसमें पुलिसकर्मियों ओर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच छीना झपटी भी हुई। लेकिन इस छीना झपटी में ही कांग्रेसियो ने पुतले में आग लगा दी और सीएम का पुतला धु धु कर जलने लगा। मोके पर मौजूद नगर पंचायत की फायर लारी से पुलिस ने जलते हुए पुतले की आग बुझाने की कोशिश की। इस मौके पर युवक कांग्रेस के महिपालसिंह, अशोक पांचाल मानस चावला,धुर्वराज सिंह सोलंकी,महेश निगम,नितेश शुक्ला,योगेश निगम, बालमुकंद पाटीदार, आदि कई साथीगण उपस्थित रहे।
