रतलाम शहर में फैलते नशे के कारोबार के खिलाफ शहर की जनता में आक्रोश है। जनता ने आज अपना आक्रोश मौन जुलूस निकाल कर जताया। जनता के साथ इस जुलूस में राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

नशे के खिलाफ आक्रोशित जनता का यह मौन जुलूस हिन्दू जागरण मंच के आव्हान पर निकला था। धान मंडी चौराहे से शुरू हुआ जनता का यह मौन जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों पर निकला। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। महिलाये भी बड़ी संख्या में इस जुलूस में शामिल होकर नशे के कारोबार को बंद कराने में आगे आई।विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों भी इस जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग नशे के खिलाफ लिखे स्लोगन वाली तख्तियां भी हाथों में लेकर चल रहे थे।यह मौन जुलूस विभिन्न मार्गो से निकला ओर वापस धान मंडी पहुचकर समाप्त हुआ।


इसके पहले धान मंडी में नशे के खिलाफ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नशे के खिलाफ अपनी बात रखी।
शहर में ड्रग्स खासकर एमडी के फैलते कारोबार और युवाओं की इसकी चपेट में आने को लेकर कुछ दिनों पूर्व युवाओं ने दो बत्ती क्षेत्र में प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी और इसके लिए 7 दिन का समय दिया था। इस प्रदर्शन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद आज शहर में मौन जुलूस का आह्वान किया गया था।इस जुलूस में विभिन्न संगठनों के साथ ही राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

विधायक ने दिए एसपी को निर्देश


जुलूस में प्रमुख रूप से हिंदू जन चेतना मंच के राजेश कटारिया, आशीष सोनी,राम बाबू शर्मा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन (चौटाला), भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक यतेंद्र भारद्वाज, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रदीप उपाध्याय, कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, प्रकाश प्रभु राठौड़,प्रितेश गादिया,सराफा व्यापारी विनोद मूणत, कीर्ति बड़जात्या, प्रकाश लोढ़ा, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, ,मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, , श्रीमती अनीता कटारिया अदिति दवेसर, प्रीति सोलंकी सहित महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे।

शहर में एमडी और कोकीन जैसे घातक नशीले पदार्थों केकारोबार के खिलाफ सर्व समाज द्वारा निकाले गए मार्च को विधायक चेतन्य काश्यप ने गंभीरता से लिया है | उन्होंने नशे के कारोबार पर गहरी चिंता जताते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से दूरभाष पर चर्चा की और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
श्री काश्यप ने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे की गिरफ्त में आना चिंताजनक है। शहरवासी इसे लेकर जागरूकता दिखा रहे है,क्योंकि युवा देश का भविष्य है और उनके बेहतर कल के निर्माण के लिए नशे के कारोबार पर रोक लगना आवश्यक है। उन्होंने एसपी श्री बहुगुणा से कहा है कि  प्रशासनिक स्तर पर नशे के काले कारोबार के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाए |

By V meena

error: Content is protected !!