रतलाम बोदिना गाव में अचानक एक घर मे तेंदुआ घुस गया। घर मे आगे के कमरे में सो रहे परिवार के लोगो भाग निकले। लोगो ने गाव के लोगो को जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस सहित वन विभाग को सूचना दी।मोके पर पुलिस और वन विभाग का अमला पहुच गया। गाव के लोग अपने घरों के अंदर है तो कई लोग अपने मकानो की छत पर चढ़े हुए है।

यह घटना बुधवार की करीब साढ़े दस बजे की है। मोके पर पुलिस और वन विभाग का अमला मोके पर पहुचा। पुलिस ने गाव के लोगो को अपने घरों में ही रहने को कहा। रतलाम से पहुचे वन विभाग का अमला तेंदुआ को पकड़ने में असमर्थ रहा। वजह पकड़ने के लिए संसाधन का नही होना। रतलाम वन विभाग द्वारा उज्जैन इंदौर से तेंदुआ पकड़ने वाले दल को बुलाया गया।

बताया जाता है कि तेंदुआ बोदिना गाव की नई आबादी क्षेत्र के निवासी गोपाल हायरी के कच्चे मकान में उस समय घुसा जब गोपाल अपने परिवार के साथ आगे कमरे में सो रहा था और पीछे वाले कमरे में उसका एक लड़का सो रहा था। जैसे ही तेंदुआ घुसा वैसे ही आवाज हुई तो गोपाल ओर उसकी पत्नी और लड़की भाग निकले। लेकिन पिछले कमरे में सो रहा उसका लड़का राह गया था। जिसे ग्रामीणों ने मकान की छत की चद्दर हटाकर किसी तरह से बाहर निकाला।

तेंदुआ अभी भी गोपाल के घर के आगे वाले कमरे के दरवाजे के पास ही बैठा है। वन विभाग का अमला उस पर नजर बनाए हुए है। और उसे पकड़ने के लिए उज्जैन इंदौर से आ रहे दल का इंतजार कर रहा है। सैलाना, सरवन ओर नामली पुलिस बल बोदिना गाव में मोके पर पहुच गया था।ग्रामीण भी अपने घर की छतों पर चढे हुए है। तेंदुआ काफी बड़ा बताया जाता है।

By V meena

error: Content is protected !!