रतलाम,IV NEWS। भगवान शिव को सावन माह में बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं । 4 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो गया है । इस बार 59 दिनों का सावन माह है । सावन में प्रत्येक दिन या फिर सावन सोमवार को बेलपत्र के उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से धन-दौलत प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, शिव कृपा से संतान सुख और कार्य में सफलता भी मिलती है । बेलपत्र जितना शरीर के लिए लाभप्रद होता है, उतना ही ज्योतिष में भी महत्वपूर्ण है । हर साल की तरह इस साल भी पवित्र बेलपत्र के पौधे रोपने का अभियान सावन माह के पहले सोमवार से शहर में प्रारंभ किया जा रहा है । अभियान संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सौरभ शर्मा ने बताया इस बार पूरे सावन माह में 501 बेलपत्र के पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है । अभियान का शुभारंभ सावन माह के पहले सोमवार 10 जुलाई से किया जा रहा है ।

By V meena

error: Content is protected !!