रतलाम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के मण्डल विस्तारकों का कहना है कि भाजपा एक परिवार है और राष्ट्रवाद उसका विचार है। इस विचार को लेकर पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जी-जान से जुटा हुआ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश और फिर देश में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।
मण्डल विस्तारकों ने यह विचार रंगोली सभागार में रतलाम भाजपा द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, महासंपर्क अभियान संयोजक प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विधानसभा विस्तारक सुमित देशमुख, मण्डल विस्तारक भुपेन्द्र अदसुले, जयश्री पाटीदार, सुषमा पटेल, शारदा ठाकुर एवं प्रगति शिरपुरकर मंचासीन रहे।


विस्तारकों ने कहा कि उन्होंने नगर के सभी बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ जाकर घर-घर संपर्क किया और प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यों से सबको अवगत करवाया। रतलाम प्रवास के दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं एवं आमजन से पारिवारिक सहयोग मिला। महिला विस्तारकों ने कहा कि उन्हें घर से जैसा वातावरण मिला, जिसके संस्मरण सदैव उनके साथ रहेंगे। विस्तारकों के साथ रहे प्रभारी कार्यकर्ताओं ने भी महासंपर्क अभियान के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और एक विचार के कारण ही आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहचानी जा रही है। उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कराने का आह्वान किया।

 जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि रतलाम जिले में प्रदेश भाजपा द्वारा 24 मण्डलों के लिए 31 विस्तारक भेजे गए थे, जिन्होंने 7 दिन का प्रवास किया है। सैलाना विधानसभा में 2-2 विस्तारक कार्य में जुटे रहे। कार्यक्रम को नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने सम्बोधित किया। संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। आभार जिला संयोजक प्रवीण सोनी ने माना।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव सहित मण्डल मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
6 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बूथ सम्मेलन में अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव की प्रेरणा से प्रवीणचन्द्र पुरोहित, आर.सी. राजपूत, एस.के. उपाध्याय, एस.के. त्रिपाठी, प्रहलादसिंह झाला और बृजेश कुमार पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने अंगवस्त्र ओढाकर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!