रतलाम प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पारस सकलेचा आधी रात को रतलाम शहर के मानक चौक पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घण्टे तक चले इस धरने में उनके साथ उनके समर्थक भी थे। धरना दे रहे कांग्रेसी शिवराज सरकार और पुलिस के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे। पारस सकलेचा ने इस दौरान आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है।


प्रदेश कांग्रेस महासचिव के धरने पर बैठने की वजह थी 50 प्रतिशत कमीशन लिखा शिवराज का चित्र वाला फोन पे का पोस्टर। रतलाम में ये पोस्टर रविवार की रात को जगह जगह लगे थे। मानक चौक क्षेत्र में लगे पोस्टर को स्वयं थाना प्रभारी अनुराग यादव ने हटाया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के चित्र वाले फोनपे के पोस्टर लगने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया था। पुलिस ने जिन जिन स्थानों पर पोस्टर लगे थे उन क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आज दोपहर को मानक चौक पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 505 में प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने कुछ सुराग मिलने पर एक युवक अमन बारौठ निवासी ज्योति नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दोपहर में हिरासत में लिए गए पोस्टर लगाने वाले युवक अमन बारौठ को देर रात तक पुलिस द्वारा नही छोड़ा गया था। इस युवक को पुलिस से छुड़वाने के लिए कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता दोपहर से ही लगे हुए थे। लेकिन पुलिस ने नही छोड़ा था। देर शाम को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पारस सकलेचा ने इस मामले में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से भी बात की थी लेकिन पकड़े गए युवक को छोड़ने से साफ मना कर दिया गया था। इससे आक्रोशित होकर रात को प्रदेश कांग्रेस महासचिव पारस सकलेचा अपने साथियों के साथ मानक चौक थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेसियो के धरने की सूचना मिलने और सीएसपी हेमन्त चौहान ने भी पारस सकलेचा से चर्चा की लेकिन बात नही बनी। कांग्रेसी धरने पर बैठकर शिवराज सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे। कांग्रेसियो के धरना शुरू होने के करीब डेढ़ घण्टे के बाद मानक चौक पुलिस ने पोस्टर लगाने के आरोप में पकड़े गए युवक अमन बारौठ को जमानत पर रिहा किया। युवक के रिहा होने के बाद। कांग्रेसियो ने अपना धरना समाप्त किया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की थोड़ी नाइंसाफी रही है ।ऐसा लगता है कि यह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। हमारे एक बच्चे ने फोनपे का पोस्टर लगाया और यह पोस्टर पूरे मध्यप्रदेश में लगे हैं।सारे सोशल मीडिया पर यह पोस्टर चल रहे हैं।उसमें शिवराज का फोटो है और लिखा हुआ है 50% कमीशन की सरकार……..उन्होंने पोस्टर के ग्राउंड पर बच्चे को अरेस्ट किया।पोस्टर लगाने वाले को पुलिस ने दिन में एक बजे अरेस्ट किया और अभी तक उसको थाने में ही बिठाए रखा है। पुलिस कह रही हैं कि उसका रिमांड लेना पड़ेगा ।पोस्टर कहां से लाया,किसने दिया ,कब लगाया,किसके कहने से लगाया।तो ऐसा लग रहा है कि उसने कोई देश के खिलाफ पोस्टर लगा दिया हो।पुलिस ने धारा 505 लगाई। ठीक है पुलिस अपना काम करें लेकिन 505 धारा में स्पष्ट लिखा है कि इस धारा में व्यक्ति पर जुर्माना लगाकर छोड़ सकते हैं या 6 महीने की सजा हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट है कि 3 साल की सजा वाले को आप जमानत दे सकते हैं थाने पर से ….. मैंने एसपी से बात की कि रात को एक बजे तक उस बच्चे को कैसे बिठा कर रखा है तो उनका कहना था कि हम उसको नहीं छोड़ेंगे। हमें उससे भी पता करना है कि पोस्टर कहां से लाया लाया,किसके कहने से लगाएं,कब लगाया,कितने बजे लगाया, कौन कौन लोग थे। तो मैंने उनसे कहा कि ऐसे तो व्यवस्था हो गई कानून की।इससे ऐसा लगता है कि पुलिस बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रही है। मैंने उनसे स्पष्ट कहा कि हम धरने पर बैठ जाएंगे ठीक है आपको जो करना है करिए तो हम धरने पर बैठ गए। अब यह उनकी इच्छा है कि उनको जो करना है करें क्या कर रहे हैं।यह काम उनको पहले ही कर लेना था। हम पुलिस के इस व्यवस्था के खिलाफ हैं यह पोस्टर किसने ने पोस्टर लगाए हैं यह फोनपे का पोस्टर लगा है। और लगाने वाला बच्चा आया है हम यह कह रहे हैं कि जो धारा आपने लगाई है उस धारा के अंतर्गत यह काम करें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार काम करें कानून व्यवस्था के अनुसार काम करें संभावना पर कानून नहीं चलता है आप संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि इसको छोड़ेंगे तो दंगा हो जाएगा संभावना पर न्याय नहीं चलता है न्याय व्यवस्था पर चलता है न्याय वर्तमान स्थिति पर चलता है वर्तमान परिवेश पर चलता है और उसके छोड़े हुए बिंदुओं पर चलता है अब उस बच्चे को 24:00 को छोड़ दिया है हमारी बात पूरी हो गई धरना समाप्त कर दिया गया है जो पोस्टर लगे हैं वह जीना इन्हें बात सही है पूरे मध्यप्रदेश में यह पोस्टर लग रहे हैं सोशल मीडिया पर पोस्टर लगे हुए हैं फोन पर 50 परसेंट उसमें क्या दिक्कत है चुनाव लड़ रहे हैं कोई मजाक कर रहे हैं क्या हम जब कह रहे हैं कि शिवराज सरकार 50 पर्सेंट कमीशन की सरकार है 50% कमीशन लाओ और चाहे जो काम कराओ हम कोई गलत नहीं करें आज भी कह रहे हैं कल भी कहेंगे चाहे पुलिस में 10 बार गिरफ्तार कर जेल में डाले या गोली चलाएं हम आज भी कल भी कहेंगे शिवराज सरकार 50% भ्रष्टाचारी सरकार है।

मानक चौक थाना प्रभरीं अनुरकग यादव ने बताया कि कल रात को सूचना मिली थी की शहर के कुछ स्थानों पर पोस्टर लगे है। हमने पोस्टर हटवाए।इन मामले में एफआईआर दर्ज की है। पोस्टर लाग्ने वाले का पता करने के लिए सीसीटीवी की।मदद ली जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया था। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

By V meena

error: Content is protected !!