रतलाम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान में  मंडल विस्तारक ने 7 दिन का प्रवास कर रहे है। प्रदेश भाजपा द्वारा रतलाम जिले के 24 मंडलों मे भेजे गए विस्तारकों ने प्रवास के दौरान घर-घर सम्पर्क किया । उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्रसार किया।


रतलाम जिले मे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल के मार्गदर्शन मे सभी विस्तारकों ने मंडल अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ घर-घर सम्पर्क किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम शहर के पांचों मंडलों मे भी विस्तारक घर-घर पहुंचे और सरकार की योजनाओं से अवगत करा कर भाजपा सरकार का समर्थन करने का आग्रह किया।
सूरजमल जैन मंडल में विस्तारक प्रगति सिरपुरे ने मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मे भूपेंद्र अदसुले ने मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, अम्बेडकर मंडल में जयश्री पाटीदार ने मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल मे सुषमा पटेल ने मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित एवं दीनदयाल मंडल में सुश्री शारदा ठाकुर ने मंडल कृष्ण कुमार सोनी के साथ वार्डो मे बूथ सदस्यों के साथ पहुंचकर घर-घर सम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा मंडल पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

By V meena

error: Content is protected !!