रतलाम जिले की आलोट विधानसभा सीट पर भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी गुटबाजी उभर कर सामने आई है। आलोट के कांग्रेस विधायक मनोज चावला से नाराज कांग्रेस नेताओ ओर कार्यकर्ताओ ने भोपाल जाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात कर सर्वे के आधार पर आलोट में कांग्रेस का टिकट दिए जाने की मांग की। वरिष्ठ नेताओं ने विधायक से नाराज कार्यकर्ताओ को सर्वे के आधार पर ही टिकट जाने का आश्वासन दिया।


जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही है सोमवार को आलोट के करीब 600 कांग्रेस कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भोपाल पहुचे।वहां पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल से मुलाकात की। उसके बाद इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह से मुलाकात की और आलोट की स्थिति के संबंध में बताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान विधायक से कांग्रेसी कार्यकर्ता असंतुष्ट है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। कार्यकर्ताओ ने उन्हें भी आलोट विधानसभा के संबंध जानकारी दी। कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को कहां है कि सर्वे के आधार पर ही चुनाव मैं टिकट दिए जाएंगे और हमारी प्राथमिकता स्थानीय उम्मीदवार एवं जीतने वाले पर रहेगी l प्रतिनिधिमंडल में अनिल शुक्ला डॉक्टर अशोक जैन सुनील चोपड़ा रमेश पाठक कुलदीप सिंह परिहार नीलम सोलंकी तेजेंद्र सिंह जादौन, नीलम सोलंकी छगनलाल पाटीदार, उमराव सिंह गुर्जर राजू मंसूरी दशरथ पटेल ,दशरथ पाटीदार अरविंद हाड़ा,मुशरफ भाई पठान , कन्हैया लाल पोरवाल , जाहिद भाई , सहित करीब 600 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

By V meena

You missed

error: Content is protected !!