रतलाम भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि डॉ.मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने सहित देशहित के जो भी संकल्प लिए थे, वे प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार पूरे कर रही है। उनका बलिदान इन्ही संकल्पों को लेकर हुआ था, और आज एक-एक सपना साकार हो रहा है। इनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा अंतिम पक्ति के अंतिम व्यक्ति का कल्याण करेगी।


80 फीट रोड़ स्थित मुखर्जी उद्यान मे श्री लुनेरा के साथ भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विस्तारक सुमित देशमुख , पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के नेतृत्व ने भाजपा सरकार ने 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। कार्यकर्ताओं के लिए ये गौरव की बात है कि भाजपा को जिन पितृपुरूषों ने सींचा और इस मुकाम पर पहुंचाया, उनके आदर्शो पर  चलकर केन्द्र और राज्य की सरकार सबका कल्याण कर रही है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आरंभ मे मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री,निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, ,कन्हैयालाल चौधरी, जिला मंत्री सोना शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, प्रदेश महिला मोर्चा अनिता कटारिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, विनोद यादव, आदित्य डागा,आई.टी.सेल जिला संयोजक निलेश राव, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, राजू मनोहरलाल सोनी, पप्पू पुरोहित ,शक्ति सिंह, परमानन्द योगी, निशा पवन सोमानी, अनिता वसावा , देवश्री मयूर पुरोहित, संगीता कृष्णा सोनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुचा ,चेतना पाटीदार ,कृष्णा प्रजापति,दिव्या शर्मा,अलका भाटी,पवन सोमानी,चेतन टांक जयेश वसावा ,दीपक राजपुरोहित, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल ,आयुष पड़ियार ,तन्मय त्रिवेदी ,सोनू यादव श्रीकांत डोसी, नंदकिशोर पंवार,विजय पाटीदार, अर्पित,आशीष चौहान आदि मोजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र सिंह बागेड़ी ने किया। आभार विवेक शर्मा ने माना।

You missed

error: Content is protected !!