रतलाम ( ivnews ) उज्जैन में 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित सम्भागीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 17 पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन पात्रता भी अर्जित की।
प्रतियोगिता में विद्यालय के शिवराज तंवर ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण, लॉन्ग जंप में कांस्य तथा 4×100 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया। गिरिराज सिंह ने 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं लक्ष्मी नायक ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 200 मीटर में कांस्य तथा 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिव्या गरवाल और खुशी गामण ने भी 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में हीना दमड़िया ने ट्रिपल जंप में रजत, दुर्गा चौहान ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, मयूर सिंह ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण तथा पारस मेघवाल ने लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया।
विद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा कुल 17 पदक अर्जित करने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पात्रता प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी, प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजय मीणा, उपाध्यक्ष कमल पाटीदार, समिति सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विद्यालय के खेल शिक्षकों प्रह्लाद बैरागी एवं प्रशांत वसुनिया के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत की भी सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!