प्रतीकात्मक फोटो


रतलाम (IVNEWS)। खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल ज्ञान को परखने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर, रविवार को किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में रतलाम से ही 8 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन होगी और परीक्षार्थी घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से इसमें शामिल हो सकेंगे। परीक्षा का समय सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को महज 20 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन में खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है।
परीक्षार्थी अपने मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर परीक्षा दे सकेंगे। परिवार के सदस्य भी साथ बैठकर सामूहिक रूप से परीक्षा में सहभागिता कर सकते हैं।
विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्का
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर के समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
पुरस्कारों का विवरण—
🥇 प्रथम पुरस्कार: ₹1 लाख — 1 विजेता
🥈 द्वितीय पुरस्कार: ₹50 हजार — 2 विजेता
🥉 तृतीय पुरस्कार: ₹25 हजार — 6 विजेता
🏆 चतुर्थ पुरस्कार: ₹11 हजार — 11 विजेता
इस तरह परीक्षा में प्रतिभागियों को खेल ज्ञान के साथ-साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा।
रतलाम में दिखेगा खास उत्साह
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में रतलाम के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थियों की भागीदारी शहर में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता को दर्शाती है। विद्यार्थियों से लेकर अभिभावकों और आमजन तक इस परीक्षा को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।
परीक्षा के लिए क्रीड़ा भारती की वेबसाइट:
kreedabharatikgp.org

By V meena

error: Content is protected !!