
रतलाम (ivnews ) रतलाम क्षेत्र में अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए भरपूर वर्षा एवं अच्छी बारिश की कामना को लेकर श्री हिम्मत कोठारी मित्र मंडल द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।

यह धार्मिक आयोजन 6 सितंबर, रविवार को प्रातः 9 बजे श्री लिमडेश्वर महादेव मंदिर, डालुमोदी बाजार, रतलाम में आयोजित होगा। इस अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा एवं सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।
श्री हिम्मत कोठारी मित्र मंडल ने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों एवं नगरवासियों से इस पुनीत आयोजन में उपस्थित होकर सहभागी बनने की अपील की है।
