रतलाम। बदमाशो  को अब पुलिस का खोफ नहीं रहा…. बेखौफ बदमाश खुलेआम  दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने  लगे हे। जिले के बाजना में  पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ  बदमाशो ने खुलेआम चाकूबाजी की गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई  जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा हे।

बाजना के एक पेट्रोल पंप पर खुलेआम चाकूबाजी की घटना हो गई। यहां पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारियों के साथ बाइक पर आए 3 युवकों ने मारपीट की और एक कर्मचारी को चाकू मार दिया,  तो दूसरे को लटठ मारकर  घायल कर दिया। दोनों घायलों को बाजना में भर्ती किया गया है। इस मामले में एक नाबालिग हिरासत में है।

अमित फ्यूल्स पर हुई घटना की जानकारी देते हुए संचालक अमित मईड़ा ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे बाइक से 3 युवक पेट्रोल भरवाने आए और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। पंप कर्मचारी ईश्वर पिता धूलिया कटारा निवासी मानपुरा ने मना किया तो एक युवक ने जेब से चाकू निकला और ईश्वर की जांघ पर मार दिया। उसके दो साथियों ने कर्मचारी राजू मईड़ा के साथ भी  मारपीट की।


बाजना थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान ने बताया कि पंप कर्मचारियों ने मारपीट करने वाले एक नाबालिग को पकडक़र हमारे हवाले किया है। नाबालिग ने अपने तीन साथियों के नाम बताए हैं। इसमें बाबू  डामर व अमन गामड़ रतलाम के रहने वाले हैं।

दोनों यहां शादी में आए थे। वहीं कुमार मुनिया ओर निलेश बाजना क्षेत्र के ही है। विवाद शाम 6 बजे के आसपास पेट्रोल पंप कर्मचारियों से हुआ था।इस मामले में कार्रवाई की गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!