रतलाम / इंस्ट्राग्राम पर रील बना रहे दो युवकों का गांव में आई बरात में आए एक युवक से विवाद हो गया। बराती युवक ने युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज रतलाम लाते समय रास्ते में दम तोड दिया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।


सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठड़ा निवासी परवेश पिता कालू चरपोटा 28 वर्षीय अपने दो अन्य मित्र मुकेश और सरपंच के साथ सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इंस्टाग्राम पर रील बना रहा था।

इस दौरान गांव में जामथुन से आई बरात में आए सावरिया रुंडी निवासी रामलाल पिता कालू गुजर रहा था। ,रील बनाने के दौरान परवेश द्वारा गाली गलौच की जा रही थी तो रामलाल को लगा की वह उसे गाली दे रहा है।


जिस पर रामलाल ने भी गाली गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया ,कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की रामलाल ने अपने पास रखे चाकू से परवेश पर जानलेवा हमला कर दिया ,इस हमले परवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसके साथी उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही हमले के बाद आरोपी बराती रामलाल मोके से फ़रार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर  सैलाना पुलिस मौके पर पहुंची।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा  भी सैलाना पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर आरोपी की खोज शुरू करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर  तलाश  शुरू कर दी है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!