रतलाम / थांदला के कांग्रेस विधायक के द्वारा रतलाम लोकसभा की भाजपा की महिला प्रत्याशी के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद बवाल मच गया। रतलाम में भाजपा महिला मोर्चा ने महामहिम के नाम ज्ञापन देकर कांग्रेस विधायक को बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या शर्मा ने बताया की कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी रही है। हर समय इन्होंने महिलाओं का अपमान किया है।कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को पुनः दर्शाते हुए कांग्रेस के थांदला के विधायक वीरसिंह भूरिया ने भारतीय जनता पार्टी की महिला उम्मीदवार श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके अपना चरित्र दोहराया है।
जबकि श्रीमती अनिता चौहान सुशिक्षित एलएलबी एलएलएम एवं पीएचडी स्कॉलर महिला है। जिन्होंने समाज एवं राष्ट्र की सेवा में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया है। ऐसी सुसंस्कृत शिक्षित महिला के खिलाफ कांग्रेस ने अभद्र टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा की थांदला के कांग्रेस विधायक ने श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान को चोर डकैत कहा है। यह एक महिला का अपमान नही है यह अपमान संपूर्ण नारी शक्ति का है और ऐसा कुकर्म कांग्रेस लगातार करती आ रही है।
कांग्रेस ऐसे कुकर्म के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रतलाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। भाजपा महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहने श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान के समर्थन में कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टर को ज्ञापन देकर कांग्रेस विधायक को बर्खास्त करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कांग्रेस के इस रवैये की घोर, निंदा करती है, तथा महामहिम से आग्रह करती है कि कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन देने के दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, दिव्या शर्मा, अनिता कटारा, कविता चौहान, निशा पवन सोमानी, जया वसावा, पद्मा पोरवाल, सपना दुबे, जीवन ज्योति, ललीता पंवार, मीना टांक, आयुषी , कविता चौहान, प्रेम राव, लक्ष्मी सोनगरा, राधा चौहान, मधु गहलोत, भारती राहोरी जुबीन जैन, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!