
आलोट। ivnews । महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले पकड़े गए दोनो आरोपी वाहन चोर ओर शराब तस्कर भी निकले। एक आरोपी नगर पंचायत आलोट का अस्थायी कर्मचारी था। दोनो आरोपियों का आलोट पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला तो शहर की जनता जुलूस में शामिल होकर पुलिस के समर्थन में नारे लगाने लगी।पकड़े आरोपियों से चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद हुई।
आलोट में 2 दिन पूर्व महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपी वाहिद पिता भुरूखा मुल्तानी ओर सुनील पिता मदनलाल धनगर उम्र 30 वर्ष निवासी ऊपर ली टोली आलोट को पकड़ा। यह दोनो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर की महिलाओं को लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे, इनका यह सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था। 2 दिन पूर्व नगर परिषद चौराहे के पास जब महिलाओं के साथ छेड़खानी हुई तो पूरा नगर आक्रोशित हो गया था, थाने में पहुंचकर नगर के लोगों ने विरोध दर्ज करवाया था। फिर घटना वाली रात तो आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे लेकिन पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को अब पकड़ लिया है।
पकड़े गए आरोपी सुनील पिता मदनलाल धनगर उम्र 30 वर्ष निवासी ऊपर ली टोली आलोट द्वारा महिला के साथ छेड़खानी की गई थी पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल है।एक और आरोपी वाहिद पिता भुरूखा मुल्तानी से भी पुलिस ने पूछताछ की तो उसने भी अपना गुनाह कबूल किया ।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जप्त की है पूछताछ में यह भी सामने आया है छेड़खानी में उपयोग की जाने वाली मोटरसाइकिल भी चोरी की है, यह मोटरसाइकिल वर्ष 2016 में आलोट के मुंबई सेंटर चौराहे से चुराई गई थी। दोनों आरोपी अवैध शराब के कारोबार में भी लिप्त थे पुलिस ने इनसे अवैध शराब भी जब तक की है।
एक आरोपी के घर से तो पुलिस ने चुराई गई मोटर साईकिल के पुर्जे भी एक लोहे के संदूक से बरामद किये। आरोपी वाहिद पिता भुरू खा तो नगर पंचायत आलोट में बागवानी के लिए अस्थायी कर्मचारी के रूप में पदस्थ था। यह मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत ने तत्काल वाहिद को पद से हटा दिया। आरोपी वाहिद की ड्यूटी नगर पंचायत ने लाडली बहना योजना के फार्म भरने के कार्य मे भी लगाई थी।

पकड़े गए आरोपी की हरकत के बाद पूरे नगर के लोग आक्रोशित थे, नगर के लोगों को जब मालूम पड़ी थी यह पुलिस की गिरफ्त में तो थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, पुलिस जब इनको घटनास्थल पर ले जा रही थी तो पीछे पीछे हजारों की संख्या में नगर के लोग चल रहे थे। ये भी पुलिस जिंदाबाद ओर भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरप्तार किया है।