रतलाम ,ivnews कहते है जो ना मुमकिन है वह मुमकिन है , बस काम करने की इच्छा शक्ति होना चाहिए । लंबे समय से शहर का प्राचीन अमृत सागर तालाब अपनी अस्मिता पर आंसू बहा रहा था । लेकिन अब यह अमृत सागर तालाब बेहतर पर्यटक स्थल का सरूप लेने लगा है ।

वीडियो

अमृत सागर तालाब को झील परियोजना के तहत संवारने का काम शुरू हुआ है । करीब 12 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से अमृत सागर तालाब को सँवारा जा रहा है । यह प्रोजेक्ट 22 करोड 84 लाख रुपए का है ।

सौन्दर्यकरण के लिये नगर विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से इस महती योजना का सरूप अब धरातल पर नजर आने लगी हैं । प्रोजेक्ट के तहत तालाब पाल की स्टोन पिचिंग एवं गेबियन वॉल , वॉच टॉवर, एडमिन ऑफिस, तालाब की बाउंड्री वॉल निर्माण, फुटपाथ, पार्किंग, दुकानें, साइड डेवलपमेंट रेस्ट गार्डन, आरसीसी रिटेनिंग वॉल , एंट्रेंस गेटवे, पेरिफेरल रोड सहित अन्य काम किये जा रहे हैं । टिटमेंट प्लांट के तहत तालाब में मिल रहे नाले का डारेक्शन बदला है , वही तालाब के पानी को भी फिल्टर किया जा रहा है । जिससे तालाब का पानी उपयोगी बन सके ।
अमृत सागर तालाब में जलकुंभी का कब्जा हुआ करता था लेकिन ढेड़ हजार ट्रॉली जलकुंभी निकाल कर नाले को डायवर्ड कर गंदे पानी की निकासी बन्द कर दी है । सौन्दर्यकरण के तहत गेबियन वॉल बन कर तैयार कर दी गई हैं । लाइटिंग , बैठक व्यवस्था और गार्डन को अलग तरह से तैयार किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले टूरिस्ट तालाब का आनन्द ले सके । पूरा काम होने के बाद यहां वोटिंग भी शुरू की जाएगी ।

By V meena

error: Content is protected !!