कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए

रतलाम एक तरफ सरकार बड़े बड़े वादे कर चुनावी साल में कर्मचारियों को सौगात दे रही है , वहीं रतलाम मेडिकल कॉलेज में पदस्थ कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ रहे है । तीन माह से वेतन नही मिलने से परेशान कर्मचारियों ने आज से अपना काम भी बंद कर दिया है। कर्मचारी अपनी वेतन किं समस्या को लेकर दोपहर को कलेक्टर कार्यालय भी पहुचे।

रतलाम के मेडिकल कालेज में पदस्थ सुरक्षा कर्मी, वार्ड बॉय , कम्प्यूटर आपरेटर सहित अन्य छोटे कर्मचारियों को विगत तीन महीने से वेतन नही मिला है। इन कर्मचारियप को तीन माह से वेतन के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है । वेतन नही मिलने से परेशान इन कर्मचारियों ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया । ये सभी कर्मचारी सरकारी नही होकर मेडिकल कालेज में कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली कम्पनी अबडेटर प्रा. लिमेंटेड के द्वारा नियुक्त किये गए है। इन कर्मचारियों को वेतन यह कम्पनी की ओर से प्रदाय किया जाता है। वेतन प्रतिमाह 7 से 10 तारीख को इन कर्मचारियों के खाते में आ जाता था किंतु पिछले 3 माह से वेतन इन कर्मचारियों को नही दिया गया जिससे कि इन कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज सुक्यूरिटी गार्ड सोनाली कटारिया ने बताया वेतन नही मिलने के कारण आज शुक्रवार से हम काम बंद कर रहे है। इन कर्मचारियों के काम बंद करने से रतलाम मेडिकल कालेज में कार्य प्रभावित हो रहा है। मेडिकल कालेज में अब केवल डॉक्टर्स ओर नर्सिंग स्टाफ ही है। और ये ही इन कर्मचारियों के काम को भी संभाल रहे है।
मेडिकलन कालेज के ये ससभी कर्मचारी दोपहर को मेडिकल कालेज से कलेक्टोरेट पहुचे। जहां अपनी समस्या बताकर उसका निराकरण की मांग की।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!