रतलाम। ivnews नगर निगम के सामने गांधी उद्यान के पीछे बनाये जा रहे गोल्ड काम्प्लेक्स के निर्माण के पहले निर्माण एजेंसी ने हरे भरे वृक्षों की बलि देना शुरू कर दिया है । बुधवार देर रात तक नगर निगम ने गांधी उद्यान के हरे भरे पेड़ो की कटाई करवा कर बगीचे को पूरी तरह से उजाड़ दिया है । रात को ही कांग्रेस एवं समाज सेवी संस्था ने मौके पर पहुंच कर विरोध दर्ज कराया था । गुरुवार सुबह कांग्रेस फिर इसी मुद्दे पर आंदोलित हो गई । गांधी उद्यान पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कटे पड़े पेड़ो को देखा । बाद में सड़क पर आकर जमकर नारेबाजी की । कांग्रेस नेता गर्मी से तपतपाती सड़क पर बैठ गए ,और कटे पेड़ो के ठूठ को लेकर नारेबाजी की । कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण इस क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई ।


पुतला फूंका
कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान जिम्मेदारो का पुतला फूंकते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया ।
ये रहे मौजूद
कांग्रेस के प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया , युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंयक जाट, राजीव रावत , यास्मीन शेरानी, सहित ब्लाक अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद उपस्थित रहे । बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन भी सौपा गया ।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!