रतलाम। पूर्व नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल को राज्य सरकार ने रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री पोरवाल की नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, भाजपा सचिव कैलाश विजयवर्गीय का आभार माना है। उल्लेखनीय है कि रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष पद काफी समय से रिक्त था और भाजपा के कई नेता इस पद के लिए अपनी दावेदारी जता रहे थे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!