
रतलाम
विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान के प्रति लोगो में खासा उत्साह नजर आया। रतलाम शहर सहित जिले में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई थी। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे। शुरू हुए मतदान में दोपहर 11 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया था।
रतलाम जिले की 5 विधानसभा सीटों रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, आलोट, जावरा और सैलाना में आज मतदान हुआ।रतलाम शहर में सुबह सुबह मतदान की गति काफी धीमी रही।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। रतलाम जिले 1200 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया के बाद मतदान शुरू हो गया है। कई क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। रतलाम जिले में 11:00 बजे तक 33.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। रतलाम ग्रामीण में सर्वाधिक 37%, सैलाना में 36 प्रतिशत, रतलाम शहर में 26%, जावरा में 32% और आलोट में 33% मतदान हुआ है।
रतलाम शहर में एसपी राहुल लोढ़ा ने भी अपने मत का उपयोग किया। शहर के कुछ मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखी गई। रतलाम ग्रामीण, सैलाना,जावरा और आलोट में मतदान के प्रति लोगो में सुबह से ही उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर महिलाओ की लंबी लंबी कतार देखी गई।