रतलाम। लोकतंत्र का मतलब होता है बदलाव, प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। 2023 के चुनाव भाजपा-कांग्रेस के व्यक्तियों के बीच का चुनाव नहीं है। सरकार किसकी बन रही है यह आपको ध्यान रखना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। हमने सरकार बनाई तो 15 माह में खरीद फरोख्त कर सरकार को गिराया। बड़े-बड़े राजा-महाराजा बिक गए। लेकिन गरीब आज भी नहीं बिका और हमारे साथ खड़ा है। शिवराज रोज झूठे वादे कर रहे है। जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस का उम्मिद्वार हाथ का पंजा है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के उम्मीद्वार लक्ष्मणसिंह डिंडोर इसी क्षेत्र से जनपद सीईओ रहे है कांग्रेस ने इनको उम्मीदवार बनाया है, आपको ध्यान रखना है। हमारे नेता कमलनाथ जी ने जो वादे किए वह पूरे होकर रहेंगे।
उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजयसिंह ने रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर के समर्थन में कही। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह ने रविवार को गांव बिरमावल में जनसभा को संबोधित किया। दिग्विजयसिंह हेलीकॉप्टर से पत्नी अमृता राय के साथ गांव बिरमावल पहुंचे। इनके साथ जयस सरंक्षक डॉ. आनंद राय भी थे। डॉ. राय ने भी कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को जिताने का संकल्प सभा में मौजूद मतदाताओं को दिलाया।

By V meena

error: Content is protected !!