
रतलाम IV News
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक सौ तीस प्लस सीटे मिलेगी । सरकार आने पर मंत्रियों के भ्रष्टाचार की समीक्षा कर जांच होगी । पटवारी परीक्षा प्रक्रिया निरस्त होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी । यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा चंदा शिवराज ने दिया हमने भी दिया उन्होंने एक लाख दिया मैंने एक लाख ग्यारह हजार रुपए दिए। भगवान राम को क्यों बांटते हो । कपड़ा फाड़ राजनीति पर दिग्गी राजा ने कहा प्रधान मंत्री मोदी जी हताश है निराश है, देश का पीएम इस स्तर तक पहुंच जाएगा । उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा यह सरकार सिर्फ पक्षपात कर रही हैं हर नेता पर 151 सीबीआई , आईडी जैसी कार्यवाही हो रही है। अमित शाह जी और मोदी जी भ्रष्टाचार बता कर कार्यवाही की बात करते हैं लेकिन अगले दिन वह नेता भाजपा में जाता है तो मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जाती हैं ये तो हो रहा है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह का कहना है कि ईडी , आईटी सीबीआई का उपयोग ऐसा किया जा रहा है कि हर कांग्रेस के नेता पर ईडी आ रही है, आईटी आ रही है। सीबीआई आ रही है। लेकिन वही व्यक्ति जैसे हेमन्त बिस्वा जिनके लिए अमित शाह ने कहा था की इनके खिलाफ़ स्वेत पत्र लाएंगे।लेकिन भाजपा में चले गए तो मुख्यमंत्री बना दिये गए। अजित पंवार सहाब के लिए मोदीजी ने कहा था कि 70 हजार करोड़ का भरस्ट्राचार हुआ है महाराष्ट्र में सिंचाई विभाग में ओर अजित दादा उसके लिए जिम्मेदाए है उनको तो जेल भेजना चाहिए लेकिन तीन दिन बाद जेल भेजने के बजाय उनको उपमुख्यमंत्री की शपथ दिला दी। आखिर ऐसा क्यों। इतना पक्षपात रूप से काम हो रहा है जिसकी हमे कभी उम्मीद नही थी।
इंडिया ईलायंस के सवाल पर कहा कि यह लोकसभा चुनाव के लिये है। राज्य में अलायंस के दल अपने अपने स्तर पर बातचीत कर सकते है।इसलिए दोनों स्तर अलग अलग है। कोई असर नही पड़ेगा।भाजपा के खिलाफ हमारा अलायंस है। एक बात साबित होती है कि भारतीय जनता पार्टी के एमपी के नेतृत्व पर न मोदीजी को भरोसा है।और इतना बदल गया है भाजपा का नेतृत्व की भाजपा अब उसके भरोसे चुनाव नही लड़ रही है।मोदीजी इस तरह से चुनाव लड़ रहे है जैसे वही यहां के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो।।
बागियों के चुनाव लड़ने पर कहा कि ऐसा है कही जगह भाजपा के भी बागी चुनाव मैदान में है।यह कोई बड़ी बात नही है। निर्दलीयों को वोट मिलने वाला नही है चाहे किसी भी पार्टी के हो। सीधा चुनाव कांग्रेस ओर भाजपा के बीच है।न तो आम आदमी पार्टी , गोंडवाना पार्टी और बसपा को वोट मिल रहा है। सीधा चुनाव भाजपा कांग्रेस के बीच है। भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश है उसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा।
बेटो को आगे बढाने के मुद्दे पर कहा कि मोदी जी महंगाई के बारे में कुछ नही बोलते, बेरोजगारी के बारे में कुछ नही बोलते। एमपी में जो भरस्टाचार हुआ उसके बारे में नही बोलते है। एमपी में जो कर्जा बढ़ता चला गया राज्य सरकार पर उसके बारे में कुछ नही बोलते।एसटी एससी पर हुए अत्याचार पर कुछ नही बोलते। आखिर मोदीजी बोलेते क्या है।में तो उनसे पूछना चाहता हु की काला धन वापस आ जायेगा ।5 साल में कौन से काला धन वापस आया। ये भी रिकार्ड है कि जितना काला धन निकला है मोदीजी के कार्यकाल में उससे ज्यादा काला धन विदेशों में चला गया है। काला धन जिसने निकाला है वह सब भी भाग कर विदेशों में चले गए। आजतक मोदीजी वापस नही ला पाए है। में तो आपसे यही कहना चाहता हु की 25 लाख करोड़ का कर्जा उन्होंने कारपोरेटर का माफ किया है।लेकिन एसटी एससी मजदूर किसान का एक रुपया भी माफ किया हो तो बताए।हमने जो किसानों का कर्जा माफ करने का जो प्रयास किया था उस योजना को भी उन्होंने रोक दिया। यह लोग केवल ध्यान भटकाने का काम करते है। मूल मुद्दों पर बात नही करते हैं।
उन्होंने कहा कि क्या निष्पक्ष पत्रकारियता करना संभव है। एक लेख या वक्तव्य भाजपा के खिलाफ लिख देंगे तो उसपर 151 कर दिया जाएगा। झूठे केस लगा दिए जाएंगे।क्या लोकतंत्र इस तरह से बच पायेगा।
कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह का कहना है कि ईडी , आईटी सीबीआई का उपयोग ऐसा किया जा रहा है कि हर कांग्रेस के नेता पर ईडी आ रही है, आईटी आ रही है। सीबीआई आ रही है। लेकिन वही व्यक्ति जैसे हेमन्त बिस्वा जिनके लिए अमित शाह ने कहा था की इनके खिलाफ़ स्वेत पत्र लाएंगे।लेकिन भाजपा में चले गए तो मुख्यमंत्री बना दिये गए। अजित पंवार सहाब के लिए मोदीजी ने कहा था कि 70 हजार करोड़ का भरस्ट्राचार हुआ है महाराष्ट्र में सिंचाई विभाग में ओर अजित दादा उसके लिए जिम्मेदाए है उनको तो जेल भेजना चाहिए लेकिन तीन दिन बाद जेल भेजने के बजाय उनको उपमुख्यमंत्री की शपथ दिला दी। आखिर ऐसा क्यों। इतना पक्षपात रूप से काम हो रहा है जिसकी हमे कभी उम्मीद नही थी।
राम मंदिर बन जाने का लोकसभा चुनाव में असर पर कहा कि भगवान राम को भी आप कांग्रेस भाजपा में बाट रहे है भाजपा को शर्म आनी चाहिए, धर्म को खिलवाड़ बना रखा है। हम भगवान राम को मानते है। क्या भगवान राम का उनको एक्क़धिकार मिला हुआ है। वक बात मव आपको कहना चाहता हु ये देश में जो मूल समस्या है उस को ढकने का यह प्रयास है। राम मंदिर अयोध्या मेंबने किसको आपत्ति है , अदालत का फैसला है मंदिर बने। चंदा हमने भी दिया है। शिवराजसिंह जी ने एक लाख दिया तो मैने एक लाख ग्यारह हजार दिया। भगवान राम सवके है।भगवान राम को क्यो बाटना चाहते हो।
पटवारी परीक्षा में हुई अनियमितता पर कहा कि सरकार बनने पर पूरी प्रक्रिया निरस्त की जायेगाई ओर दोषियों को दंडित किया जाएगा।
सरकार बनने पर सबकी समोक्षा की जाएगी ओर पारदर्शी ओर निष्पक्ष प्रक्रिया से चयन किया जाएगा। सीएम ओर मंत्रियों के भरस्ट्राचार की जांच की जाएगी।
मोदीजी द्वारा कपड़ा फाटने की बात पर कहा कि मोदीजी किस स्तर पर पहुच गए है। कोई प्रधानमंत्री इस तरह की बात करता है क्या। उनके मन जो निराशा है वह प्रदर्शित करता है। प्रदेश में कांग्रेस को 130 से अधिक सीटे आने की बात काँग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने की है।