रतलाम ivnews

कांग्रेस के पहली सूची में घोषित जावरा के कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का आज कांग्रेस ने टिकट काट कर आलोट निवासी कांग्रेस नेता वीरेन्द्रसिंह सोलंकी को जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है। अपना टिकट कटने से हिम्मत श्रीमाल काफी व्यथित थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने 40 साल में 40 सेकंड भी कांग्रेस के खिलाफ काम नही किया। 1983 से लगातार 25 साल तक पंच सरपंच जनपद सदस्य जनपद अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। कभी कोई चुनाव नही हारा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक भी ऐसा व्यक्ति नही है जो लगातार 25 साल तक चुनाव लड़ा हो और सभी चुनाव जीता हो।
उन्होंने कहा कि मेरा टिकट चेंज करने की बात है तो वीरेंद्र सिंह जी ने जावरा की कांग्रेस में आज दिन तक पैर नही रखा।वीरेन्द्रसिंह जी 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित थे। दो माह पूर्व ही कांग्रेस में वापसी हुई। उन्होंने नगर पालिका चुनाव में 8 बागी उम्मीदवार खड़े कियर थे। नगर पालिका अध्यक्ष की कांग्रेस उम्मीदवार अनम कडपा के खिलाफ एक स्मगलर की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था। इस कारण से उन्हें पार्टी से बाहर किया गया था। और जावरा के किसी भी कांग्रेस पदाधिकारी ने मेरा विरोध नही किया। अब यह मेरा टिकट क्यो चेंज हुआ है इसमें कोई बहुत बड़ा सुनियोजित षड्यंत्र हुआ है।इसका में पता कर रहा हु। आज शाम को कांग्रेस पार्टी की बैठक बुलाई गई है।। आगामी रणनीति का निर्णय लिया जाएगा। जो पार्टी कहेगी वह में करूँगा।
उन्होंने कहा कि 2015 में उनकी माताजी आलोट नगर पालिका की अध्यक्ष थी। 95 लाख के गबन के आरोप में वह जमानत पर है। आलोट की जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही आलोट में कांग्रेस को सड़क पर ला पटका। जब वह आलोट में वापस कांग्रेस की नगर पालिका नही बना पाए तो जावरा में वह कैसे सफल होंगे।
श्रीमाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय समिति ने मेरा टिकट किया। लेकिन क्यो काटा मुझे बताया नही गया। मुझसे पूछा ही नही गया। यह सीट अब कांग्रेस के पास नही रहेगी। क्यो की टिकट अब इस आदमी को दे दिया गया जिसने जावरा की भूमि पर कांग्रेस के लिए काम ही नही किया। जो जावरा का निवासी नही है। यहाँ के इतने लोग है, फिर बाहर के व्यक्ति को टिकट देने की क्या जरूरत थी। मुझे नहीं लगता है कि इस प्रत्याशी पर कांग्रेस सफलता प्राप्त कर पायेगी।

By V meena

error: Content is protected !!