
रतलाम ivnews
कांग्रेस द्वारा आधी रात को घोषित की गई कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में जावरा से बनाए गए प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए आधी रात को ही पुतला फूंक दिया।कई कांग्रेस पाधाधिकारियों ने सोशियल मिडिया में अपने पदों से इस्तीफे भी दे दिए।
रतलाम जिले में कांग्रेस में प्रत्याशियों के विरोध का क्रम आलोट से शुरू हुआ जो अब। जावरा भी पहुंच गया। आलोट में कांग्रेस द्वारा वर्तमान विधायक मनोज चावला को पुन प्रत्याशी बनाए जाने से आलोट क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजी फैल गई थी।
आलोट में गुरुवार को नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में बैठक कर कांग्रेस हाईकमान से टिकट बदलने की मांग की। टिकट नहीं बदलने पर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने निर्दलीय चुनाव लडने के संकेत भी दे दिए है।
इसी तरह की स्तिथि गुरुवार की आधीरात को कांग्रेस द्वारा घोषित की गई दूसरी सूची में जावरा क्षेत्र से हिम्मत श्रीमाल को प्रत्याशी बनाए जाने से जावरा में बन गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिम्मत श्रीमाल के नाम का विरोध करते हुए घंटाघर चौराहे पर पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी। ग्राम रियावन में भी कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का पुतला फूका गया।
नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था की कांग्रेस का उम्मीदवार काफी कमजोर है। कमलनाथ ने यह सीट भाजपा को उपहार में दे दी है। जावरा क्षेत्र के कांग्रेस के कुछ पदधिकारियो ने तो सोशियल मिडिया पर अपने पदों से इस्तीफे देने की घोषणा तक कर दी है। वही जावरा विधानसभा के लिए भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया। है।