
रतलाम ivnews
लड़की से मिलने आये युवक ओर उसके साथी पर लड़की के बाय फ़्रेंड ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक ओर उसका साथी घायल हो गया। लड़के से लड़की की दोस्ती इंस्ट्राग्राम पर हुई थी। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल लड़की का बॉयफ्रेंड फरार है।
रतलाम के कालिका माता मंदिर के बगीचे में यह घटना शाम को घटित हुई।धार जिले के नागदा निवासी अजय राठौर रतलाम कार से आया था। कार नागदा के ही विष्णु राठौर की थी और वह खुद चलाकर लेकर आया था। रतलाम आने के बाद अजय राठौर ने विष्णु राठौर को कालिकामाता मंदिर बगीचे में चलने को कहा। यहाँ पहुचकर अजय बगीचे के अंदर किसी से मिलने चला गया। विष्णु राठौर कार में बैठकर उसके आने का इंतजार करने लगा।

कुछ देर बाद अचानक अजय राठौर भागता हुआ कार के पास आया उसने तेजी से कार का पीछे का फाटक खोल कर अंदर बैठ गया। ईस्ट में एक युवक तेजी से उसके पीछे दौड़ता हुआ आया।इस युवक के हाथ मे चाकू था। उसके कार में आगे की सीट पर बैठे विष्णु राठौर पर चाकू से वार कर दिए। युवक ने एक के बाद एक दो बार किये ओर भाग गया। विष्णु राठौर के हाथ और पैर में चाकू के वार लगे जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से कालिकामाता मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल विष्णु को जिला चिकित्सालय पहुचाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन रोड पुलिस मोके पर पहुची। पुलिस ने घायल विष्णु और अजय के बयान दर्ज कर प्रकरण दर्ज किया। लड़की से मिलने आये युवक अजय राठौर ने बताया कि उसकी 6 माह पहले इंस्ट्राग्राम पर रतलाम के आनंद कालोनी निवासी एक लड़की से दोस्ती हुई थी। फिर उसने बात करना बंद कर दिया था। आज अचानक लड़की का फोन आया कि वह उससे मिलना चाहती है। लड़की के बुलाने पर ही वह उससे मिलने रतलाम आया था। यहाँ जब वह बगीचे में लड़की से मिल रहा था तभी लड़की का बॉयफ्रेंड आया और उसने चाकू से मुझ पर हमला किया जिसमें मुझे भी हाथ और पेट पर चोट आई। में वहां से जान बचाने के लिए कार की ओर भागा। कर के अंदर बैठ गया तो लड़की के बॉयफ्रेंड ने कार में सवार मेरे साथ आये विष्णु राठौर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विष्णु राठौर को ज्यादा चोट आई है।