रतलाम IV NEWS

चांद पर तिरंगा लहराते ही देश भर में होली दिवाली जैसे त्यौहार मनाएं गाए। बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट तक हर एक की नजर टीवी स्क्रीन पर लगी थी सांसे थमी हुई थी, बस चांद पर भारत के चंद्रयान के कदम रखते ही ढोल नगाड़े बज गए , बधाई शुभकामनाएं के दौर शुरू हुए , हर सड़क , चौराहों पर आतिशबाजी के साथ ही हर देश भक्त हाथो में तिरंगा ध्वज थामे अपने वाहनों से रैली लेकर निकल पड़ा , हर एक मुंह से निकल रहा था तो सिर्फभारत माता की जय


शहर से लेकर गांव तक मनाया गया जश्न
चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग होते ही देशभर के साथ शहर में भी जमकर जश्न मना । शहर से लेकर गांव तक देश की सफलता पर खुशी का माहौल किसी त्यौहार के उमंग की तरह ही रही । शाम 6:04 बजे जैसे ही विक्रम लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर जैसे ही सॉफ्ट लैंडिंग की इस क्षण को देख रहा हर शख्स खुशी से झूम उठा। आतिशबाजी और जश्न का माहौल आज देश के विश्व में अंतरिक्ष ताकत बनने पर देखने को मिली है।

शहर के दो बत्ती चौराहे ,शहर विधायक कार्यालय, न्यू रोड शास्त्री नगर चौराहे पर लोगों ने उत्साह के साथ इस सफलता का जश्न मनाया। वहीं कालेज रोड स्थित निगम तिराहे पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ सह संयोजक सौरभ शर्मा मित्र मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया और ढोल नगाड़े बजाकर जमकर आतिशबाजी की , इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा सहित हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। हिंदू संगठन ने भगवा और तिरंगा ध्वज लेकर शहर में रैली भी निकाली। विधायक निवास पर भी जमकर जश्न मनाया गया, फिर कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली के रूप में दो बत्ती चौराहे पर पहुंचे और आतिशबाजी की । इस मौके पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल,सहित पार्षद भी उपस्थित रहे।


चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग होते ही देशभर के साथ रतलाम में भी जश्न मना। विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर जोरदार आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाईयॉ दी। इससे पूर्व श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान मिशन का सीधा प्रसारण देखा।


श्री काश्यप ने चन्द्रयान की सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब दुनिया भारत का लोहा एक ओर उपलब्धि के कारण मानेगी। चन्द्रयान-3 मिशन का प्रसारण देखने कई कार्यकर्ता जुटे। टीवी पर जैसे ही चन्द्रयान का मिशन सफल हुआ, वैसे ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री काश्यप का विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने मुंह मीठा करवाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और स्टेशन रोड जोरदार आतिशबाजी की।


इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला मीडिया सहप्रभारी निलेश बाफना, जिला सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, विनोद यादव सहित पार्षदगण, भाजपा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

By V meena

error: Content is protected !!