
रतलाम विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी थमने का नाम नही ले रही है। आलोट के कांग्रेस विधायक मनोज चावला के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रतलाम कांग्रेस के जिला प्रभारी पूर्व मंत्री और विधायक कमलेश्वर पटेल के सम्मुख जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीधा सीधा आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक मनोज चावला पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करते है। कांग्रेस के चुने हुए सरपंचों को उनकी विधायक निधि से कोई राशि आज तक नही दी। जबकि भाजपा के सरपंचों को कमीशन के चक्कर में विधायक निधि से राशि प्रदान कर दी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विधायक मनोज चावला के खिलाफ यह भड़ास खारवाकला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर जावरा लौट रहे जिला प्रभारी विधायक कमलेश्वर पटेल को ताल फंटे पर रोक कर निकाली।
यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज चावला के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओ को इस तरह से खुले आम सड़क पर विधायक मनोज चावला के खिलाफ बोलते देखे जिला प्रभारी कमलेश्वर पटेल को कहना पड़ा कि यह कांग्रेस की संस्कृति के खिलाफ है। इसे अनुशासनहीनता माना जा सकता है।
पार्टी फोरम पर बैठकर कार्यकर्ताओ से चर्चा को जाएगी। तब कांग्रेस शांत हुए। जिला प्रभारी श्री पटेल ने आक्रोशित कार्यकर्ताओ को आज रात मन्दसौर रुकने के दौरान चर्चा हेतु बुलाया है। ताल फंटे पर जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नाराजी जताई वह पूर्व सांसद विधायक प्रेमचंद गुड्डू समर्थक बताए जाते है।