रतलाम रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे एक शादी समारोह के दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान आधी रात को पुलिस थाने पहुचे ओर धरने पर बैठ गए। दूल्हा दुल्हन ओर मेहमानों का आरोप था कि शादी समारोह में चल रहे डीजे को बंद कराने आये दो पुलिस जवानों ने समारोह में शामिल महिलाओं के साथ बदतमीजी की। दूल्हा दुल्हन की मांग थी कि जब तक पुलिस कार्नियो पर करवाई नही होगी वह फेरे नही लेंगे। करीब तीन घण्टे तक धरना देने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के करवाई किये जाने के आश्वाशन के बाद धरना समाप्त किया।
रतलाम के ओधोगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र से लगा हुआ है रेलवे कालोनी क्षेत्र,रेलवे क्षेत्र में सोलंकी परिवार का विवाह समारोह चल रहा था। डीजे भी बज रहा था। रात करीब सवा 11 बजे आई ए थाना क्षेत्र के दो पुलिस चीता पार्टी के जवान पंकज ओर शोभाराम पहुचे। दोनो जवानों ने डीजे बंद कराने के लिए कहा। इस बात पर शादी समारोह में शामिल महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में महिलाओं का आरोप था कि दोनों पुलिस जवानों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। शादी समारोह के दूल्हा दुल्हन ओर मेहमानों में पुलिस जवानो के खिलाफ आक्रोश छा गया। दोनो जवानों के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान रात करीब 12 बजे जी आर पी चौकी पहुचे। यहां उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र थाने के दोनो जवानों के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी परिसर में ही बैठ गए। जी आर पी चौकी के अधिकारियों के द्वारा समझाइश देकर करवाई के लिए औद्योगिक थाना भेज दिया गया।सोलंकी परिवार के दूल्हा दुल्हन ओर मेहमान औद्योगिक थाना पहुचे। यहां भी दोनो पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल करवाई किये जाने की मांग को लेकर दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान थाना परिसर में ही जमीन पर धरना देकर बेथ गए। दूल्हा दुल्हन का कहना था कि जब तक दोनो जवानों के खिलाफ करवाई नही होती तब तक वह फेरे नही लेंगे। औद्योगिक थाना क्षेत्र पर करीब साढ़े बारह बजे से धरना देकर बैठे दूल्हा दुल्हन रात करीब ढाई बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा दोनो जवानो के खिकफ कार्रवाई किये जाने के आश्वाशन के बाद धरने से उठे।

इनका कहना

अजयसिंह सोलंकी (दूल्हा)

मेरी शादी थी। दो पुलिस जवान आये डीजे बैंड करवाया । मेरिनशादी बिगाड़ दी। महिलाओं के साथ बदतमीजी की। दोनो जवान पंकज ओर शोभाराम औद्योगिक क्षेत्र के है। हमारा रेलवे क्षेत्र है। ये अपना क्षेत्र छोड़कर हमारे क्षेत्र में आये। हम थाने आये है। फेरे भी नही लिए है। इनके खिलाफ करवाई होना चाहिए। दो घण्टे से ज्यादा समय तक हम थाने में बैठे। टी आई ने करवाई का आश्वाशन दिया है।

कोमल सोलंकी (दूल्हे की भाभी)


मेरे देवर की शादी थीं। औद्योगिक क्षेत्र थाने के दो जवान पंकज ओर शोभाराम आये और बोले कि एसपी साहब का आदेश है डीजे बंद कराया जाए। हमने उनसे कहा कि फेरे हो जाने दीजिए हम बंद कर देंगे। लेकिन दोनो जवानों ने बहुत शराब पी रखी थी। उन्होंने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। मेरा भी हाथ पकड़ कर धक्का दे दिया। हम करवाई के लिए आये है। जीआरपी चौकी पर एक घन्टा हो गया था अब हमें औद्योगिक क्षेत्र थाने पर दो से ढाई घंटे हो गए। टी आई सहाब ने कार्रवाई का आश्वाशन दिया है। शादी में न फेरे हुए है और मेहमानो ने खाना भी नही खाया।

राजेन्द्र वर्मा ( टी आई औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम)


देखिये जी आर पी क्षेत्र के कुछ लोग सोलंकी परिवार के यहां आए। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के दो जवान उनके यह चल रहे शादी समारोह में डीजे बंद करने पहुँचे उन्होंने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आपको बता दे कि 12 बजे करीब एक पॉइंट चला था कि जहां भी डीजे चल रहे है वो बैंड कराए जाएं। दोनो जवान जहां पहुचे थे वह आई ए थाना क्षेत्र से बिल्कुल लगा हुआ है । वहा स्टेशन रोड थाने के टी आई साहब भी पहुचे थे। डीजे बंद करवाया गया। लेकिन ये लोग डीजे बंद करवाने से रुष्ट हो कर दोनो जवानों के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर यहां आए लिखित में आवेदन दिया है। हमने जांच के बाद करवाई की बात कही है। जांच में अगर दोनो जवांन दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ वैधानिक करवाई की जाएगी

By V meena

error: Content is protected !!