
रतलाम,IV NEWS जिले की भाजपा की राजनीति में अब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है। भले ही पार्टी विकास पर्व मनाने में लगी हो लेकिन भाजपा अपने ही नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नही मना पा रही हैं। नतीजतन संगठन स्तर पर खींचतान की खाई बड़ती ही जा रही है।

भाजपा ने जिला स्तर पर तीन महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, संगीता चारेल और निर्मल कटारिया को बनाया है, लेकिन इन दिनों महामंत्री निर्मल कटारिया यह कहते सुने जा रहे है कि मैं अपने आप को पदमुक्त मानता हूं। महामंत्री अभी छुट्टी पर हैं आप व्यक्तिगत तौर पर निर्मल कटारिया से बात कर सकते है। Iv News ने जब उनसे कारण जानना चाहा तो उन्होंने साफ साफ तौर पर कहा मैने अपनी बात पत्र लिखकर इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। बताया जाता है कि जिलाध्यक्ष ने उक्त इस्तीफा भोपाल संगठन को भेजा तो कहा गया की बैठ कर बात करेंगे और इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया।

बताया जाता है कि भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया नगर विधायक के खास लोगो में से एक माने जाते हैं। भाजपा की होने वाली बैठको में भी वे महामंत्री के रूप में नही जाकर पार्टी के आम कार्यकर्ता के रूप में जाते है। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि महामंत्री निर्मल कटारिया की नाराजगी नगर निगम के कामों को लेकर है। बताया जाता है कि नगर निगम चुनाव के समय भी कटारिया ने अपनी नाराज़गी जताई थी। अभी आलोट, धराड और रावटी मंडल के चल रहे विवाद तो निपटे नही है इसी बीच महामंत्री निर्मल कटारिया की नाराजगी ने ऐन चुनाव के वक्त अपनी नाराजगी जता कर भाजपा की राजनीति में धमासन मचा दिया है जो अब सार्वजनिक आयोजनों में भी चर्चा का विषय बना रहता है।