
रतलाम ivnews
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज आलोट में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा की आपके मुंह में घी शक्कर……वो सवाल था की मध्य प्रदेश के आप सीनियर नेता हैं कार्यकर्ता आपको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। जिस पर विजय वर्गी ने यह बात कही और कहने के बाद हसने लगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा के मुस्लिमो को वोट नहीं देने जाने की सलाह संबधी बयान पर भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने कहा की मुस्लिम भी भाजपा को वोट देता है। भाजपा की योजना गरीब मुस्लिम तक भी पहुंच रही है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की भाजपा प्रदेश में एक तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आलोट में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए थे।
पत्रकारों से चर्चा के पहलें भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी से उठे इसलिए उन्हें गरीबों की चिंता है उन्होंने गरीबी में अपनी मां को चूल्हे पर खाना बनाते हुए देखा, फिर उन्होंने पूरे देश की माता बहनों की चिंता की और देश में उज्जवला योजना लेकर आए।देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सरकार ने ध्यान दिया उन्होंने कहा कि पहले जवानों को जवाबी कार्रवाई के लिए आदेश लेना पड़ते हैं। आज एक गोली उधर से आएगी तो हमारे जवान इधर से दो बम फेंककर मुंह तोड़ जवाब दें रहे है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में आलोट उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने भी संबोधित किया।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सगे मामा से भी ज्यादा बहनों की चिंता करते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिंह परिहार भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया सहित स्थानीय नेताओ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की जनहितेसी योजनाओं का बखान किया इस दौरान हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
रविवार को आलोट के कृषि उपज मंडी परिसर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गांव गांव से पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत विट्ठल मंदिर चौराहे से हुई जहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लगभग 3 घंटे देरी से पहुंचे थे।