
बुधवार के दिन तीन राशियों के जातकों को धन लाभ का योग है तो कुछ राशियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मेष : पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह से संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।
वृषभ : अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें और संगति बदलें।
मिथुन : पांच अप्रैल को कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान भी रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यसिद्धि होगी।
कर्क : जल्दबाजी से बचें वर्ना आज के दिन हानि हो सकती है। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। बुधवार के दिन आपके नए दोस्त बनेंगे।
सिंह : आपकी वाक शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण बहस हो सकती है। आज के दिन यात्रा का योग है और वह यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कन्या : कन्या राशि के जातकों की कार्य क्षमता में बुधवार को वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव से बुधवार के दिन परेशान होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आज के दिन कन्या राशि के जातकों को धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
तुला : किसी की सुनी सुनाई बात पर ध्यान न दें, वर्ना दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग आज के दिन सफलता हासिल करेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।
वृश्चिक :आज के दिन निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकते हैं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
धनु : कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास बुधवार को सफल हो सकते हैं। आज के दिन प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
मकर : मकर राशि के जातक को आज के दिन परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
कुम्भः अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।
मीन : आज के दिन आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। बुधवार को कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। इस दिन विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।