
रतलाम केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर भाजपा ने लोगो के पास पहुच कर 9 साल की उपलब्धियां ओर उनकी योजनाओं को बताने के लिए महाजनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। अभियान के अंतर्गत भाजपा के सांसद विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक आम जनता से संपर्क करने में लगा हुआ है।
इस अभियान के तहत रतलाम ग्रामीण विधानसभा में विधायक दिलीप मकवाना भी गाव गाव जाकर एक एक घर पहुचकर आम लोगो से मिल रहे है और लोगो को केंद्र की मोदी सरकार ओर राज्य की शिवराज सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बता रहे है।विधायक दिलीप मकवाना द्वारा अभियान के अंतर्गत ग्राम इटावामाताजी, ग्राम मांगरोल, ग्राम धराड़, ग्राम बिलपांक, ग्राम दंतोडिया, ग्राम प्रीतमनगर, ग्राम झरखेड़ी एवं ग्राम सिमलावदा होते हुए ग्राम सुजलाणा में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया।

अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता के बीच केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा की। विधानसभा के अंर्तगत अनेक ग्रामों में लोगों की समस्याएं और शिकायतों को भी सुना और उनके निराकरण की भी चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधानसभा विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़, महिला मोर्चा मीनाक्षी शर्मा एवं प्रत्येक गांव से स्थानीय नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथ रहे।
