भोपाल /भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में एक बड़ा झटका लगा है। निमाड़ के कद्दावर भाजपा नेता नरेन्द्रसिंह तोमर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। अब संभावना है कि तोमर अब कांग्रेस में शामिल होंगे। नरेंद्र तोमर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष के पद भी है। उन्होंने इस पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। तीन दिन पूर्व कटनी क्षेत्र के कद्दावर नेताओ ने भाजपा से इस्तीफा दिया था। अब पश्चिमी निमाड़ के एक सबड़े कद्दावर भाजपा ने तो इस्तीफा देकर हड़कम्प मचा दिया है। खण्डवा जिले के भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। नरेंद्र तोमर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष है।

अपने 22 साल के राजनैतिक करियर में नरेंद्र सिंह तोमर 20 साल विभिन्न पदों पर रहे हैं। 2003 और 2018 में भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। नरेंद्र तोमर मांधाता सीट से बीजेपी उम्मीदवार रह चुके है। वे खंडवा कृषि उपज मंडी और भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके है। भाजपा सरकार ने नरेंद्र सिंह तोमर को एनएचडीसी का डॉयरेक्टर भी बनाया था।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!