रतलाम शहर के चाँदनी चौक में चाट टिकिया व्यवसायी ओर उसके पुत्र पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को मानक चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। दो पांच में से एकआरोपी नाबालिग है। एक आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर चुकी थी। आरोपियों ने हमला खाने के पैसे नही देने को लेकर हुए विवाद के बाद किया था।


घटना सोमवार को रात करीब पौने ग्यारह बजे की है। शहर के व्यासवासियक क्षेत्र चाँदनी चौक में कसारा बाजार निवासी ईश्वरलाल कसेरा चाट का ठेला लगाता है। आज भी वह अपने पुत्र यश कसेरा के साथ ठेला लगा कर अपना व्यवसाय कर रहा था। तभी रात करीब पौने ग्यारह बजे तीन चार मोटर साइकिल पर सवार कुछ युवक आये। ओर लाठी ओर पत्थरो से हमला कर दिया था। हमले में ईश्वरलाल ओर उसका पुत्र यश घायल हो गया था।

पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमे से एक आरोपी नाबालिग है। गिरफ्तार आरोपियो में से एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया था। और आज 4 आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायलय में आज पेश किया। 3 आरोपियों को माणकचौक पुलिस पैदल ही थाने से कोर्ट ले गई। थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि एक आरोपी कों पहले गिरफ्तार किया गया था। आज तीन आरोपियों को कोर्ट पेश किया । एक आरोपी नाबालिग है।

You missed

error: Content is protected !!